28 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

कांग्रेसियों में उबाल, बोले शहर अध्यक्ष संवेदनहीन हो गई भाजपा सरकार

Must read

फर्रुखाबाद। महोबा में छात्र का अपहरण करके उसके साथ 16 दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के घर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रोकने का हर प्रयास करने और उनकी संपत्ति की जांच करवाने तथा उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन में उबाल देखा जा रहा है। ऐसे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के कैंप कार्यालय पक्का पर कांग्रेसी जमा हुए और विचार विमर्श किया इसके बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए शहर अध्यक्ष ने कहा कि मानवी मूल्यों और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि छात्रा साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि अमानवीय व्यवहार किया गया। सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़िता के घर नहीं पहुँचा, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई मगर वह पीड़िता के घर पहुँचे।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि संवेदनहीन भाजपा सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने की संवेद रखता वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जाने से इतना व्याकुल हो गया कि प्रदेश खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गए। कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे। बौखलाई सरकार के नुमांइदों ने श्री राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग कर डाली।
सरकार को वाकई अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और उनमें अगर साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच करा ले, यह पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट हुई है। मिड-डे मील से लेकर सड़कों तक, अस्पताल की दवाईयों से लेकर मनरेगा तक चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि इन लोगों ने प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा है। न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हुई है बल्कि जितना अयोध्या में विकास नाम पर धन उगाही हुई है वह सबके सामने है। पत्रकार वार्ताशहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अशोक राठौर, अतीक सलमानी, सलीम खान, विष्णु मिश्रा, हिमांशू मिश्रा, वत्सल्य मिश्रा उपस्थित रहे l

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article