29 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Must read

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) जिले में भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के हंडिया थाना क्षेत्र का है। जहां गंगानगर के भेस्की गांव के पास कार में सवार होकर कुछ लोग ज्ञानपुर गोपीगंज से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपीगंज निवासी शुभम दुबे (27 वर्ष), जौनपुर निवासी राकेश त्रिपाठी (60 वर्ष), और उनकी पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article