29 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

जिला आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, राशन डीलर से मांग रहा था कमीशन

Must read

बागपत: यूपी के बागपत जिले से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां, विजिलेंस टीम ने जिला आपूर्ति अधिकारी (District Supply Officer) अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए उनके ऑफिस से गिरफ्तार (arrested) किया है। विजिलेंस टीम को लगातार जिला आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि एक राशन डीलर ने जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि जिला आपूर्ति अधिकारी कमीशन के लिए लगातार उस पर दबाव बना रहा था। साथ ही विरोध करने पर धमकी भी दे रहा था। बता दें कि इससे पहले भी अनूप तिवारी के खिलाफ घूसखोरी के कई आरोप लग चुके हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को अरेस्ट करके बागपत कोतवाली लाया गया है। जहां उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विजलिंस टीम की कार्रवाई से आपूर्ति विभाग के कार्यालय में में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article