32 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, इलाज के दौरान मौत से परिवार में मचा कोहराम

Must read

कंपिल। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। युवक पिछले एक माह से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था, लेकिन आखिरकार मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी सुरजीत लगभग एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया था।
बताया गया है कि लोहिया अस्पताल में भी हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजनों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजनों की भीड़ जुटी रही और माहौल गमगीन बना रहा।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि युवक एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article