फर्रुखाबाद। पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। वहीं दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर भी कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार थाना जहानगंज में तैनात सिपाही लायक सिंह तथा थाना कंपिल में तैनात सिपाही विपिन भाटी को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक दोनों के खिलाफ कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अरविंद कुमार को सीओ नगर कार्यालय भेजा गया है। सिपाही नरेंद्र शर्मा को जहानगंज थाना, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर मितुल कुमार को थाना नवाबगंज में नई तैनाती दी गई है। सर्विलांस शाखा में कार्यरत मुख्य आरक्षी सचेन्द्र सिंह को मॉनीटरिंग सेल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही अवधेश कुमार को सीओ कायमगंज कार्यालय भेजा गया है।
उधर कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर द्वारा भी बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की गई है। परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में तैनात कुल 162 सिपाहियों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है, जिनमें फतेहगढ़ जनपद के 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार कई सिपाहियों को कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज और औरैया जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई सिपाहियों के तबादले, दो लाइन हाजिर


