37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

गंगाजल और मांगपत्र लेकर अखिलेश से मिले सपा नेता

Must read

 

लखनऊ/फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे से फर्रुखाबाद को जोड़ने की मांग अब राजनीतिक रूप से और तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गंगाजल और मांगपत्र सौंपा।
राघव दत्त मिश्रा द्वारा सौंपे गए पत्र में भाजपा सरकार पर फर्रुखाबाद के लोगों के साथ “छलावा” करने का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया कि शुरुआती योजना में गंगा एक्सप्रेस-वे से फर्रुखाबाद को जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव में जिले को परियोजना से बाहर कर दिया गया।
सपा नेता ने दावा किया कि फर्रुखाबाद की जनता, व्यापारी और युवा लंबे समय से एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इससे जिले में उद्योग, व्यापार और रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने राघव दत्त मिश्रा से कहा कि “सरकार आने पर आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा।” इस बयान के बाद जिले की राजनीति में गंगा एक्सप्रेस-वे का मुद्दा फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
राघव दत्त मिश्रा ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि फर्रुखाबाद को विकसित जनपदों की श्रेणी में लाने के लिए बड़े उद्योगों और बेहतर सड़क नेटवर्क की आवश्यकता है। उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जिले को नए एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जोड़ने की मांग दोहराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article