फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मोड में उतर चुकी है ।पार्टी कार्यकर्ता लगातार जहां सरकार पर महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर हमलावर हैं।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया इसी क्रम में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रभारी विधानसभा सदर पवन कठेरिया, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा के साथ आज 194 सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 305, 306, 307, 308 गढ़ी कोहना में सभासद मुदस्सिर खां के कार्यालय पर वोटर लिस्ट की स्कैनिंग की।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि कार्यकर्ता सतर्क रहें, सजग रहें, नियमित रूप से वोटर लिस्ट का अवलोकन करते रहें। हमारी लड़ाई किसी राजनैतिक दल से नहीं बल्कि मायावी लोगों से है। जो छल और प्रपंच के बल पर सत्ता में पहुंचे हैं, इनकी फरेबी चालों को समझने के लिए हमारा बूथ की निगरानी करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि बूथ से ही सरकार का रास्ता तय होता है।
जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा समाजवादी साथी पूरी ताकत और सजगता के साथ चुनाव के लिए तैयार रहें, आपका श्रम ही पीडीए सरकार बनाएगा, आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी को बहुत पहले ही सत्ता से बाहर कर चुका है, यह सिर्फ अपने छल और प्रपंचों से सत्ता में टिके हुए हैं। जिस दिन उनके प्रपंची आवरण की पर्दा हम लोगों ने फाड़ दी उसी दिन इनका घिनौना चेहरा जनता के सामने आ जाएगा।
बूथ से ही तय होगा सत्ता तक का रास्त, सपाइयों ने की वोटर लिस्ट की स्कैनिंग


