यूथ इंडिया | लखनऊ/बदायूं
बदायूं में नदी में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
घटना का संज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश अभियान चला रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।


