बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में हत्या (murder) की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की ईंट से कुचलकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही की है।
घटना थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर गांव की है। जहां रहने वाले अरविंद की लाश मिली। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव के ही कपिल के साथ अरविंद ने शराब पार्टी की थी। दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में कपिल ने पास पड़ी ईंट उठाकर अरविंद की हत्या कर दी।
वहीं शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल को हिरासत में लिया है। कपिल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है। परिजन पुलिस से न्याय की मांग कर रहे रहे हैं।


