40 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

दिल्ली में यूपी बीजेपी संगठन को लेकर मंथन तेज, पंकज चौधरी और विनोद तावड़े की अहम बैठक

Must read

 

नई टीम गठन को लेकर दिल्ली में चली लंबी रणनीतिक चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश संगठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में यूपी बीजेपी संगठन प्रभारी Vinod Tawde और केंद्रीय मंत्री Pankaj Chaudhary के बीच अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक संगठनात्मक मुद्दों और नई टीम के गठन को लेकर मंथन हुआ।

सूत्रों के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम, क्षेत्रीय समीकरण और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि संगठन में जल्द बड़े स्तर पर बदलाव और नई जिम्मेदारियों का ऐलान हो सकता है।

भाजपा नेतृत्व 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को सक्रिय मोड में लाने में जुटा है। यही कारण है कि दिल्ली में लगातार संगठन से जुड़े नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए नई टीम को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बैठक के बाद पंकज चौधरी शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को यूपी भाजपा के आगामी संगठनात्मक फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article