41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

जेई व लाइनमैन को पीटकर मोबाइल लूटने में 14 नामजद व 10 अज्ञात व बाइक सवार 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Must read

नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव नगला छेदा में गुरुवार दोपहर को राजस्व बसूली के तहत नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई अब्दुल मजीद, टीजी 2 गोपाल मिश्रा, व संविदा कर्मी अनिरुद्ध कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार, अंकित कुमार के साथ गांव पहुंचे विद्युत टीम ने लोगों से बिजली का बकाया बिल जमा करने का अनुरोध किया, उसी दौरान गांव के ही निवासी करू व उसके अन्य साथी ने विद्युत टीम को गाली गलौज करने लगे।

विवाद होने की आशंका पर अवर अभियंता विद्युत टीम के साथ गांव से बाहर निकले, तभी दो वाइको से आए 6 लोगों ने मुख्य मार्ग पर बल्ली आदि बांधकर रास्ता अवरुद्ध कर लिया। इसी बीच पीछे से आए अन्य लोगों ने विद्युत टीम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों द्वारा सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। लोगों द्वारा किए गए हमले में अवर अभियंता अब्दुल मजीद का चश्मा टूट गया। लोग जेई का सरकारी मोबाइल व लाइनमैन अनिरुद्ध का मोबाइल भी लूट कर ले गए।

ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट में अवर अभियंता अब्दुल मजीद व लाइनमैन अनिरुद्ध के कपड़े भी फट गए। मारपीट में अवर अभियंता अब्दुल मजीद व लाइनमैन अनिरुद्ध के कई चोटें आई। मारपीट के दौरान अन्य विद्युत कर्मियों ने खेत में खड़ी मक्का में घुसकर अपनी जान बचाई। विद्युत कर्मियों ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 ने विद्युत टीम को ग्रामीणों से छुड़ाया। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने नवाबगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने जेई व लाइनमैन का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने अवर अभियंता अब्दुल मजीद की तहरीर गांव नगला छेदा निवासी करू, सौरभ, बबलू, कमलेश, भगत सिंह, बीकेश, अजय, नेमसिंह, छोटेलाल, दौदराम, करन सिंह, रामसनेही, पंकज, अरविंद व 10 अज्ञात व 2 बाईकों पर सवार 6 लोगों के खिलाफ गाली गलौज, जानलेवा हमला करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने, मोबाइल फोन लूटने आदि धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article