37 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

बकाया बिजली बिल वसूलने गई विद्युत टीम पर हमला

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज के नगला छेदा गांव में गुरुवार दोपहर बकाया बिजली बिल वसूलने गई विद्युत टीम पर हमला किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, उनके सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए और मोबाइल फोन लूटने का आरोप है। विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज के जेई अब्दुल मजीद अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे थे। टीम में टीजी2 गोपाल मिश्रा, लाइनमैन अनिरुद्ध कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार और अंकित कुमार शामिल थे। उन्होंने ग्रामीणों से बकाया बिल जमा करने का अनुरोध किया, जिस पर गांव के निवासी करू और उसके साथियों ने टीम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने की आशंका पर अवर अभियंता अब्दुल मजीद अपनी टीम के साथ गांव से बाहर निकलने लगे। तभी दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर बल्ली डालकर रास्ता रोक दिया। इसी बीच पीछे से आए अन्य लोगों ने विद्युत टीम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले के दौरान ग्रामीणों ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। अवर अभियंता अब्दुल मजीद का चश्मा और सरकारी मोबाइल तथा लाइनमैन अनिरुद्ध का मोबाइल भी लूट लेने का आरोप है। मारपीट में अब्दुल मजीद और अनिरुद्ध के कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें चोटें आईं। मारपीट के दौरान अन्य विद्युत कर्मियों ने पास के मक्का के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। विद्युत कर्मियों ने तत्काल यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने विद्युत टीम को ग्रामीणों से बचाया। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने नवाबगंज थाने पहुंचकर पुलिस को 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article