42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

भीषण गर्मी में राहत: विकास खंड परिसर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

Must read

 

फर्रुखाबाद

भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की विशेष पहल पर विकास खंड कमालगंज परिसर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य राहगीरों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि तेज गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की व्यवस्थाएं लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगी। जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस व्यवस्था के सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की।खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि विकास खंड परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य नागरिक विभिन्न कार्यों से आते हैं। ऐसे में गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है तथा नियमित रूप से पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल को जनहित में सराहनीय कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article