42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

जिला बदर घोषित शातिर अपराधियों को पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर छोड़ा

Must read

 

फर्रुखाबाद में जिला बदर घोषित किए गए दो शातिर अपराधी भाइयों को आखिरकार पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर पहुंचा दिया। कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार खोया मंडी निवासी प्रशांत शुक्ला के पुत्र अनुभव और अभिनव को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट ने 9 अप्रैल को गुंडा एक्ट के मुकदमे की सुनवाई के दौरान दोनों भाइयों को छह महीने के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश जारी किया था। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि यदि दोनों आरोपी दोबारा जिले में पाए जाते हैं तो उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

इसके बावजूद दोनों भाई करीब सवा माह तक खुलेआम अपने घर पर ही रह रहे थे। पुलिस द्वारा समय रहते आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सवाल उठने लगे थे। बताया जा रहा है कि जब पुलिस से जिला बदर आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी गई, तब कार्रवाई तेज की गई।

इसके बाद तिकोना चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने सिपाही गौरव के साथ दोनों भाइयों को उनके चौक बाजार स्थित आवास से हिरासत में लिया। पुलिस दोनों को पैदल ही जिले की सीमा से बाहर लेकर गई और छिबरामऊ क्षेत्र में छोड़ दिया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जिला बदर घोषित किए गए आरोपी दोबारा जिले में प्रवेश करते पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बदर के आदेशों का समय पर पालन होना चाहिए ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article