42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

आन लाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहा दवा बाजार, पी एम को ज्ञापन

Must read

 

 

फर्रुखाबाद । ऑनलाइन दवा बिक्री और उसे पर बहुत अधिक छठ के विरोध में केमिस्ट्री एंड बिगेस्ट संगठन के राष्ट्रीय वहां पर जिले के केमिस्ट्री में अपने-अपने संस्थान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के बंद काफी प्रभावी रहा।
एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं मंत्री मनोज मिश्रा ने कहा कि दवा दुकान एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के रूप में बंद रखी आयीं हैं। यह कदम इंटरनेट के माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री पर कोई प्रभावी कार्यवाही न होने के विरोध स्वरूप उठाया गया है।ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा उत्तर प्रदेश राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर कैमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने संयुक्त एवं सर्वसम्मति से इस आंदोलन में भाग लिया । इस मौके पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट जैसी गतिविधियों से लाइसेंसधारी छोटे केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर भी सीधा संकट पैदा होना जैसे विषय उठाये गये। दवा विक्रेताओं ने शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और अपनी मांगे माने जाने पर जोर दिया।

इस मौके पर अध्यक्ष रवि शंकर चौहान, महामंत्री मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष शिवम रस्तोगी, एवं कार्यकारणी सदस्य मोनू कटियार ,सुरजीत कटियार, निखिल रस्तोगी ,राजीव कटियार ,नीलू रस्तोगी ,रजनीश कटियार ,मोहित सिंह चौहान ,प्रशांत शख्य अंकित कटियार मोहित अवस्थी, कुणाल गुप्ता , संजय कटियार ,राजीव कटियार , उमेश रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, मोहन वाजपेई, प्रदीप सिंह ,अनिल गुप्ता ,जावेद अख्तर, हर्ष ,मनोज दीक्षित, चंदन शुक्ला, अरुण चौहान, आलोक मिश्रा,अमर रस्तोगी, निलेश रस्तोगी, सूरज यादव ,अनुज शाक्य, मोहन वाजपेई ,आदि लोग सम्मलित हुए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article