शरद पवार ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। पवार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।


