43 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

एसपी आरती सिंह के दरबार में पीड़ितों की आदर भाव से सुनवाई

Must read

– वर्चुअल जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद। जनपद में पीड़ितों को त्वरित न्याय और सम्मानजनक सुनवाई दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान एसपी ने थानों और कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित व्यक्ति को थाने और पुलिस कार्यालयों में सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

एसपी आरती सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसुनवाई में लापरवाही या शिकायतों को लंबित रखने की प्रवृत्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

बैठक में महिला संबंधी अपराध, भूमि विवाद, मारपीट, साइबर अपराध और लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में पूरी ईमानदारी से कार्य करे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article