43 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

थ्रेसर की गड़सी लगने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Must read

क्रासर
लकड़ी काटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर शुरू की जांच
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बहबलपुर निवासी मोहम्मद उमर का पुत्र राजिद (14) गांव के ही एक युवक के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। रविवार शाम वह गांव के ही एक युवक के साथ खेतों में लकड़ी काटने गया था। इसी दौरान लकड़ी काटते समय थ्रेसर से निकली कटर की गड़सी अचानक टूटकर तेज गति से उछली और सीधे राजिद के नाक पर जा लगी।
गंभीर चोट लगने के कारण किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां सुबेदा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि राजिद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article