35 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

बिन बाबुल की लाड़ो के भाई बने अजीत यादव, दहेज का सामान लेकर पहुंचे कन्नौज

Must read

गरीब परिवार की बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ, भावुक हुए परिजन

फर्रुखाबाद/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में भाई बनकर सहयोग किया। कन्नौज जनपद के ग्राम गुलरिया नरुइया पोस्ट रोहली निवासी स्वर्गीय रामेश्वर यादव की पुत्री कु. माधुरी की शादी 15 मई को तय थी, लेकिन पिता के निधन और आर्थिक तंगी के कारण परिवार शादी की व्यवस्थाओं को लेकर परेशान था।
बताया गया कि परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी टीम अजीत यादव को मिली, जिसके बाद यह सूचना तत्काल सपा जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव तक पहुंचाई गई। जानकारी मिलते ही उन्होंने परिवार से संपर्क कर भरोसा दिलाया कि वे बिटिया के भाई बनकर हर जिम्मेदारी निभाएंगे और शादी धूमधाम से संपन्न कराई जाएगी।
इसके बाद अजीत यादव दहेज और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान लोडर में भरकर सीधे लड़की के घर पहुंचे। अचानक मिली इस मदद को देखकर परिवार और गांव के लोग भावुक हो उठे। बिटिया और परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवार ने कहा कि अब उन्हें शादी की कोई चिंता नहीं है, क्योंकि पर्याप्त आर्थिक सहायता और जरूरी सामान मिल चुका है।

इस मौके पर अजीत यादव ने कहा कि समाज का हर पीड़ित, दुःखी और जरूरतमंद व्यक्ति उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से उन्हें जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहती है।

उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है और ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करनी चाहिए। समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है।
इस दौरान टीम अजीत यादव के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने शादी की तैयारियों में सहयोग किया। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है और लोग इसे सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article