35.4 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

पंजाब में नशा तस्करों पर शिकंजा, 500 ग्राम हेरोइन जब्त

Must read

लुधियाना: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं, इन सभी के बीच में एक बड़ी सफलता की खबर मन को सुकून देने वाली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (Anti Narcotic Task Force) की यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को करोड़ों रुपए की हेरोइन और आईस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान फोर्स ने एक आरोपी को करोड़ों रुपए की हेरोइन और आईस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स लुधियाना यूनिट के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने मुखिबर खास की सूचना पर ग्यासपुरा में नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार नशा तस्कर को काबू किया है।

जानकारी मिली है कि इस दौरान जब पुलिस टीम ने उक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आईस बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान हैरी वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी हरगोविंदपुरा मोती नगर के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्री बाजार में ढाई करोड़ रुपए और आईस की 3 करोड रुपए कीमत आंकी जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोहाली एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article