30 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर जयपुर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में लगी आग

Must read

हैदराबाद: हैदराबाद में नामपल्ली रेलवे स्टेशन (Nampally railway station) पर शुक्रवार शाम को जयपुर (Jaipur) जाने वाली एक ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी। दमकलकर्मी तीन फायर इंजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है।

एससीआर के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोच बी1 को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। श्रीवास्तव ने यहां पत्रकारों को बताया, “शंटिंग के लिए हमने कोच को रखा हुआ था, और उसी समय हमने उसमें से लपटें निकलती देखीं। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आग लगने की सूचना दी। आग को फैलने से रोकने के लिए कोच को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया।”

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दमकलकर्मियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। कोच को अलग कर दिया गया है। हमें यह देखना होगा कि आग कैसे लगी क्योंकि कोच बंद था। यात्रियों का प्रवेश भी शुरू नहीं हुआ था और कोच में बिजली भी नहीं थी। आग अचानक भड़क उठी।

उन्होंने बताया कि एक पूरा डिब्बा जलकर खाक हो गया और दूसरे डिब्बे का कुछ हिस्सा भी जल गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से चल रही है। ट्रेन शाम 7:50 बजे चलने वाली थी। हम जांच करेंगे और डिब्बे को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article