29 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

मानव तस्करी व बाल अपराध रोकथाम पर सख्त निर्देश, पुलिस लाइन में अहम समीक्षा बैठक

Must read

फर्रुखाबाद। बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर गुरुवार को फतेहगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों जैसे विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति पर रोक, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम तथा अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
इसके साथ ही गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी, उनके मेडिकल परीक्षण, धारा 183 बीएनएस के अंतर्गत बयान की प्रक्रिया, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुतीकरण और किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर भी गहन मंथन किया गया। विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानूनी प्रावधानों और उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया, ताकि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और प्रभावशीलता के साथ कार्य किया जा सके।
इस दौरान डिप्टी सीएमओ फतेहगढ़, बाल कल्याण समिति के सदस्य, श्रम विभाग के अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ और जीआरपी के बाल कल्याण अधिकारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ, एएचटीयू थाना स्टाफ, पॉक्सो एक्ट से जुड़े सपोर्ट पर्सन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article