जालंधर: जालंधर से बड़ी खबर समाने आई है, जिसमें बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय (Punjab Frontier Headquarters) के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में एक की गिरफ्तारी (arrested) की गई है। यह पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध व्यक्ति को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।
बड़ी खबर यह है कि जांच एजेंसियों को इस बम धमाके के मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उसके खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं. ब्लास्ट करवाने का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को बताया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवकों से सम्पर्क किया था। पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपी का जालंधर बस स्टैंड से पीछा किया और उसे ट्रैक करते हुए दिल्ली तक पीछा किया गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार गहन पूछताछ कर रही हैं।
जालंधर पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर नवांशहर से भी 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके तार इस ब्लास्ट से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है और कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


