36 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

कौशांबी: गंगा नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे, दो को बचाया, दो लापता

Must read

कौशाम्बी: कौशाम्बी (Kaushambi) जिले में गंगा नदी (Ganga river) में नहाने गए 4 लड़के डूब गए। स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को सकुशल निकाला। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर की मदद से लापता 2 लड़कों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह पूरा मामला जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गंगा कछार की है। जहां गुरुवार दोपहर गंगा नदी में नहाते समय चार लड़के डूब गए। लड़कों को देख आस-पास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और दो लड़कों को बचा लिया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर की मदद से लापता लड़कों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। अभी तक दोनों लड़ोकों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि गर्मी के कारण ये चारों लड़के एक साथ गंगा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण वे डूबने लगे। दोनों की पहचान अर्जुन और आर्या के रूप में हुई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article