27 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा, शांति भंग में चालान

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ग्रामीणों की सतर्कता से शमशाबाद थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक बाइक सवार युवक को पकड़कर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को सूचना दी कि एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस को मौके पर एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो युवक घबराकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विवेक कुमार निवासी थाना नवाबगंज बताया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश कर दिया। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article