36.6 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

सीतापुर में सड़क हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

Must read

सीतापुर: यूपी के सीतापुर (Sitapur) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी खि हादसे में ट्रैक्टर और बाइक चालक (bike driver) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है। जहां नटौरा निवासी कपिल ( 24 वर्षीय ) अपने चचेरे भाई के साथ अरबगंज गांव में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहित अपने दोस्त अर्जुन (22 वर्षीय) और लवकुश (20 वर्षीय) के साथ खेतों में दवाई छिड़कर घर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक कर्मसेपुर के पास दोनों वाहनों की भिड़त हो गई।

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार कपिल और ट्रैक्टर ड्राइवर मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख रेफर किया गया। जहां घायल युवक लवकुश का इलाज जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article