35 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

पिता के राज्य मंत्री बनने पर डॉ. कल्पना राजपूत का हुआ जोरदार स्वागत

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कन्नौज के तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद उनकी बेटी एवं जहानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. कल्पना राजपूत का अस्पताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अनुज राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर खुशी जाहिर की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैलाश राजपूत के मंत्री बनने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी के चलते जहानगंज पीएचसी पहुंचीं डॉ. कल्पना राजपूत का स्वागत किया गया। हालांकि डॉ. कल्पना राजपूत अपने व्यवहार और कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अस्पताल में उन्होंने कभी भी खुद को किसी बड़े नेता की बेटी होने का प्रभाव नहीं दिखाया और हमेशा नियमों के अनुसार कार्य किया।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डॉ. कल्पना राजपूत मरीजों और कर्मचारियों से बेहद शालीनता और सरलता से पेश आती हैं। यही वजह है कि कम समय में उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अच्छी पहचान और सम्मान हासिल किया है।

 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुखबीर सिंह, राज राजपूत, इंद्रेश राजपूत,विमल यादव रजनेश राजपूत, सरजीत कश्यप, अमित, धीरज कटियार,प्रवीन यादव गोविंद शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article