31 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

सरदार पटेल युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न, छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

Must read

 

– दिनेश कटियार बनाए गए मुख्य आयोजक, नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन
प्रशांत कटियार
कन्नौज।सार्थक होटल में सरदार पटेल युवा वाहिनी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से सरदार पटेल युवा वाहिनी के वरिष्ठ संरक्षक एवं अपना दल (एस ) के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कटियार को प्रस्तावित कार्यक्रम का मुख्य आयोजक घोषित किया गया। वहीं संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में
डॉ. सुशील पटेल को जिलाध्यक्ष,
आकाश कटियार को महामंत्री,
तथा अजय कटियार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन को सामाजिक और युवा स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा है।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ संरक्षक हर्षवर्धन कटियार निवासी फर्रुखाबाद , गौरव कटियार, सार्थक होटल के मालिक वी. पी. सिंह कटियार, सरदार पटेल युवा वाहिनी फर्रुखाबाद के अध्यक्ष अंशुल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कटियार, चंदन कटियार, प्रिंस कटियार, सोनू कटियार, पवन कटियार वहापुर, आशीष कटियार, वीरू, अंकित कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष वाहिनी हिमांशु कटियार, रवि शेखर कटियार, एडवोकेट अजीत कटियार और शिव प्रकाश कटियार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article