35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, अत्यधिक ब्लीडिंग से गई जान

Must read

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदारवाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी शिवानी पत्नी विकास करीब तीन-चार माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि उसने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खा ली, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक दवा खाने के बाद महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई।
महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article