35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, अन्य साथी बाल बाल बच्चे

Must read

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के नगला हरी अराव निवासी नितिन पुत्र ओंकार अपने सात-आठ साथियों के साथ पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आया था। बताया गया है कि सभी युवक गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी नितिन अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथी युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह पानी में लापता हो गया।

नितिन के डूबते ही उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक गमगीन माहौल बना रहा।

मामले में थाना कादरी गेट में तैनात दरोगा अवधेश कुमार ने बताया कि युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके अन्य सभी साथी सुरक्षित हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article