35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

“आसमान में भैंसे उड़ा सकते हैं अखिलेश”, ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला

Must read

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाज़ी का स्तर लगातार तीखा होता जा रहा है। योगी सरकार में मंत्री और ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवादित और व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा कि “अखिलेश यादव जिन्ना को आदर्श मानते हैं और देश विरोधी झूठ परोसते हैं। चुनाव हारने के बाद उनके पास सिर्फ महल और अकूत पैसा बचा है।”

यहीं नहीं, उन्होंने अखिलेश यादव की जीवनशैली और राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, “वे किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं और उनकी राजनीति ट्विटर, एसी और पीसी पर निर्भर है।”

सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कहा “अखिलेश आसमान में भैंसे उड़ा सकते हैं, मैं तो जमीन पर भैंस चरा सकता हूं।”

राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। एनडीए सहयोगी दल लगातार सपा पर हमलावर हैं, जबकि विपक्ष सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर घेर रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्वांचल की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजभर लगातार आक्रामक तेवर अपना रहे हैं। वहीं सपा खेमे की ओर से भी इस बयान पर पलटवार की संभावना जताई जा रही है।

यूपी की राजनीति में अब मुद्दों से ज्यादा व्यक्तिगत और व्यंग्यात्मक हमलों का दौर तेज होता दिख रहा है, जिससे आने वाले चुनावी माहौल में बयानबाज़ी और अधिक उग्र होने के संकेत मिल रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article