29 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

पुलिस पर हमला पथराव और बवाल… फिर भी मिली राहत

Must read

– एसपी बोली- निर्दोष के विरुद्ध नहीं होगी कार्रवाई
– मास्टर माइंड पर रहेगी रडार
– पूरी निष्पक्ष कार्रवाही की खुद करेंगी मानिटरिंग
फर्रुखाबाद।थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में बृजेश की संदिग्ध मौत के बाद हुए हिंसक बवाल में पुलिस की कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह बेहद संजीदगी का परिचय देते हुए साफ कहा कि उकसाए गए भोले भाले लोगों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी हां मास्टर माइंड वो लोग जो भीड़ को उकसाए और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किये उन पर रडार रहेगी।
बीते रविवार गंगापार चाचूपुर में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया, जिसमें थाना अध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस को उग्र हुईं भीड़ से जान बचाने के लिए लाठियां भाजनी पड़ी थीं,इसके बावजूद पुलिस नें कई आरोपियों पर केवल शांति भंग की कार्रवाई की, इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है पुलिस ने ब्रजेश पुत्र रूपराम, मंजेश पुत्र बेलाराम, राजबहादुर पुत्र रामस्वरूप, गोपाल शाक्य, लालू शाक्य, सुभाष पाण्डेय, अतुल शर्मा, पवन राजपूत समेत महिला अभियुक्ता श्री देवी पत्नी मंशाराम का शांति भंग में चालान किया ।
पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उपद्रव करने वालों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है। इसी वजह से अभी शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही असली दोषियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असली मास्टर माइंड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं दूसरी ओर उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान जमानत कर्ताओं के कागजात देखने के बाद उपरोक्त सभी अभियुक्तों को जमानत दे दी गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article