फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर में इन दिनों नगर पंचायत द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। नगर के लोगों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर मात्र एक किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने में करीब 20 लाख रुपये कैसे खर्च किए जा रहे हैं। मामले को लेकर नगर में बहस का माहौल बना हुआ है और लोग नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नवाबगंज द्वारा नगर के मुख्य चौराहे से मोहम्मदाबाद रोड की ओर सड़क के दोनों किनारों पर लगभग 500-500 मीटर पाइपलाइन डाली जा रही है। कुल मिलाकर करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के निर्माण कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने की चर्चा नगर में जोरों पर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने का कार्य आवश्यक जरूर है, लेकिन जिस तरह से खर्च की रकम सामने आ रही है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। नगरवासियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या कार्य की गुणवत्ता और लागत का सही आंकलन किया गया है या फिर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
नगर में कई लोग इस कार्य की पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
एक किलोमीटर पाइपलाइन पर 20 लाख खर्च फिर भी नतीजा शून्य


