31.2 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

किराए के कमरे में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। शहर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करने वाले एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी 30 वर्षीय संतोष जाटव पुत्र पातीराम पेशे से राजमिस्त्री था। वह शहर के टाउनहॉल इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहा था और वहीं से मजदूरी का कार्य करता था। संतोष अविवाहित था तथा परिवार में उसका छोटा भाई वीरेश मौजूद है।
परिजनों के मुताबिक संतोष का शहर निवासी एक महिला से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसके चलते वह अधिकतर समय शहर में ही रहता था और गांव कम आता-जाता था। शनिवार देर रात अचानक परिवार को सूचना मिली कि संतोष ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है और उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।
घटना की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article