अमेठी: यूपी के अमेठी (Amethi) में एक परिवार शादी (wedding) की खुशियों में डूबा हुआ था। शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही थी। शादी के लिए पिता सामान के लिए अपने पड़ोसी के साथ बाजार भी गया लेकिन शादी वाले घर की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गई। शादी वाले घर में लड़की के पिता की लाश पहुंची, जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
बेटी की शादी के फल और कुछ जरूरी सामान लेने के लिए पिता अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बाइक से गए। इसी दौरान लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक बाइक से जोरदार भिड़ंत हुई। घटना इतनी भयानक थी दोनों बाइक चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत अस्पताल भिजवाया।
वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद गौतम (40) और पड़ोसी आसाराम (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 घायलों का इलाज जारी है। गौतम की बेटी की शुक्रवार रात बरात आनी थी। पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


