28 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

सीवर सफाई के दौरान सुएज के सफाई मित्रों से मारपीट: शिकायत पर पहुंचे कर्मचारियों के साथ अभद्रता, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Must read

लखनऊ: जोन-6 के अंतर्गत कन्हैया माधवपुर द्वितीय आदर्श नगर क्षेत्र में सीवर सफाई कार्य के दौरान सुएज के सफाई मित्रों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुएज की टीम टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायत के आधार पर क्षेत्र में सीवर सफाई कार्य करने पहुंची थी।

कार्य के दौरान क्षेत्र के स्थानीय निवासी अमान ने टीम से बिना शिकायत दर्ज कराए अपने यहां भी तत्काल सीवर सफाई करने को कहा। जब सुएज कर्मचारियों ने नियमानुसार पहले शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया और आश्वस्त किया कि शिकायत दर्ज होते ही कार्य कर दिया जाएगा, तो इस बात पर अमान और उसके साथी आक्रोशित हो गए।

आरोप है कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों रवि कुमार और शिवलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए तथा धमकी और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और सफाई मित्रों के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने लगे।

घटना के बाद संबंधित सफाई मित्रों ने थाना प्रभारी ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं उनके मनोबल को प्रभावित करती हैं।

सफाई मित्रों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article