30 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

UP से चोरी करके बिहार में डीलिंग करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल, तमंचा समेत नगदी जब्त

Must read

चंदौली: यूपी के चंदौली में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में जुटी मुगलसराय पुलिस (Mughalsarai Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार (arrested) कर उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, सात एंड्राइड मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों में दो के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और लूट समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस वीआईपी गेट पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुढेखुर्द गांव स्थित तालाब के पास कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइकों के साथ मौजूद हैं। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपी लोटन पाल उर्फ विजय पाल, सचिन जायसवाल और ऋतिक जायसवाल को धर दबोचा।

पूछताछ में गैंग ने कबूला कि वे वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार, घाट और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराते थे। चोरी के बाद वाहनों को 10-15 दिन तक छिपाकर रखते थे। पांच-छह बाइक इकट्ठा होने पर मैजिक से बिहार ले जाकर औने-पौने दाम में बेच देते थे। इस बार भी दो साथी मैजिक की व्यवस्था करने गए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया। फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article