– भोजन वितरण कर संस्था ने दिया मानवता और संवेदना का संदेश
लखनऊ। विकास नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों के सामने उत्पन्न संकट के बीच सामाजिक संस्थाएं राहत कार्य में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में आर आर लाइफवन फाउंडेशन द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया।संस्था प्रमुख सौरभ गुप्ता खुद मौके पर मौजूद रह पीड़ितों का दर्द बांटते रहे।
संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर ताजा एवं पौष्टिक भोजन वितरित किया। राहत वितरण के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। संस्था के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है।
फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि “साथ मिलकर दर्द को कम करेंगे, आशा की नई किरण जगाएंगे” केवल एक संदेश नहीं बल्कि संस्था का संकल्प है। संस्था लगातार जरूरतमंदों की मदद, समाज में सहयोग की भावना और मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि विकास नगर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाना बेहद आवश्यक था। इसी उद्देश्य से भोजन वितरण अभियान चलाया गया ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
आरआर लाइफवन फाउंडेशन ने लोगों से भी अपील की कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और संवेदनशील समाज निर्माण में सहयोग करें। संस्था ने सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।


