27 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

मोबाइल न मिलने और दादी की डांट से आहत होकर युवक ने मौत को लगाया गले, फंदे पर लटका मिला शव

Must read

बांदा: यूपी के बांदा (Banda) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने मोबाइल न मिलने और दादी की डांट से आहत होकर मौत को गले (suicide) लगा लिया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ युवक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कस्बा के भवानीगंज का है. जहा रहने वाला प्रमोद उर्फ पिंटू (35) कई दिनों से मोबाइल के लिए अपनी दादी से पैसे की डिमांड कर रहा था। हर बार उसकी दादी ने पैसे देने से इंकार किया था। घटना के एक दिन पहले भी उसने मोबाइल के लिए अपनी दादी से 30 हजार रुपए की डिमांड की थी। इस दौरान उसकी दादी ने देने से इंकार किया औऱ डांट दिया, जिसके बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. .

वहीं जब अगले दिन काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़ा। इस दौरान पुलिस को युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की और फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article