33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

18 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मची सनसनी, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

Must read

चंदौली: यूपी के चंदौली (Chandauli) में अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित जियो ऑफिस के पास शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्र दीपक उर्फ कुलदीप कुमार चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। इस घटना से परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, दीपक के पिता दिनेश कुमार चौहान एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर जब वे खाना खाने घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। लगभग 20 मिनट तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद आसपास के लड़कों की मदद से अंदर देखा गया। दरवाजा तोड़ने पर दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना के समय दीपक की मां मिर्जापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। फिलहाल, छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article