30 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

गांवों में महिला कल्याण विभाग का जागरूकता अभियान, बेटियों की शिक्षा से लेकर हेल्पलाइन तक दी गई जानकारी

Must read

फर्रुखाबाद। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत सिमरा नगला और ग्राम ज्योंना में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन” की जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामान्य बाल सेवा योजना तथा जनपद में संचालित दत्तक ग्रहण इकाई के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को 1090 वीमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article