फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने
लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के किसानों के साथ बैठकें की ।जिसमें मुख्यतया बैठके ग्राम सभा नीमकरोरी, गुतासी, आकलगंज ,में कि जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और एक जुट रहने का संकल्प लिया ।
भाकियू जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद से लिंक एक्सप्रेसवे निकल रहा है हम उसका विरोध नहीं कर रहे हम विरोध कर रहे हैं भूमि अधिग्रण का , बेतरतीब तरीके से बनाए जा रहे कटो का एवं आबादी से निकाले जाने का लिंक एक्सप्रेसवे में जो जमीन जा रही है उनका मुआवजा बाजार भाव का चार गुना चाहिए़ । उन्होंने कहा कि जो कट बनाए जा रहे हैं ।उनको एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाया जाए और जिन गांव के अंदर से निकाला जा रहा है उसको आबादी से दूर किया जाए यदि इस पर जिला प्रशासन तैयार नहीं होगा तो 15 मई को किसानों के महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव पुजारी कटियार, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बड़े यादव,अजीत सोमवंशी,रामनरेश यादव,संजीव गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |
जमीन के मुआवजे को लेकर भाकियू की बैठकें, 15 मई से आंदोलन का ऐलान


