25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, शादी के डेढ़ महीने बाद उजड़ गया परिवार

Must read

 

 

 

 

कमालगंज,,,, क्षेत्र में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया, खासकर इसलिए क्योंकि युवक की शादी अभी कुछ ही समय पहले हुई थी।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर राव साहब गांव निवासी सुशील राजपूत, जो बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, अपने साथी प्रशांत के साथ ग्राम जेरागौर में लाइन दुरुस्त करने गया था। काम के दौरान सुशील पहले पोल से नीचे उतर आया, लेकिन कुछ तकनीकी काम अधूरा होने की बात कहकर वह दोबारा पोल पर चढ़ गया।

इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और सुशील उसकी चपेट में आ गया। जोरदार झटके से वह नीचे गिर पड़ा। साथी और ग्रामीणों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सुशील की शादी इसी साल 19 मार्च को संतोषी के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद ही इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुशील ने लाइन को बंद (शटडाउन) समझकर काम शुरू किया था, लेकिन अचानक बिजली आने से यह हादसा हो गया। घटना ने एक बार फिर बिजली कार्यों में सुरक्षा मानकों की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article