27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

केरल में सत्ता पलट के संकेत: यूडीएफ 91 सीटों पर आगे, एलडीएफ 45 पर सिमटी

Must read

– एनडीए हाशिए पर
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों ने बड़ा सियासी उलटफेर दिखाया है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ ) 91 सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जबकि सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ ) 45 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) महज 4 सीटों पर आगे है।
राज्य की कुल 140 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 71 है, जिसे यूडीएफ आराम से पार करता दिख रहा है। यह संकेत साफ है कि केरल की जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है और कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को मौका दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों पर असंतोष एलडीएफ के खिलाफ गया है। वहीं यूडीएफ ने जमीनी स्तर पर मजबूत कैंपेन और गठबंधन संतुलन के जरिए बढ़त हासिल की।
एनडीए के लिए यह रुझान एक बार फिर चुनौतीपूर्ण तस्वीर पेश करते हैं, जहां पार्टी अभी भी राज्य में अपनी मजबूत पैठ बनाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है।
अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो केरल में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है और यह बदलाव दक्षिण भारत की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म देगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article