बरेली। ऊर्जा चोरी के सनसनीखेज मामलें मे जहां पीएनजी गैस पाइपलाइन को काटकर अवैध कनेक्शन चलाया जा रहा था। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अनुज, सफरुद्दीन और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैस चोरी के खेल में कंपनी का ही एक कर्मचारी अनुज शामिल था, जिसने तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर पूरे रैकेट को अंजाम दिया। आरोपियों ने गैस मीटर को बाईपास करने के लिए पाइपलाइन को काटकर सीधे सप्लाई जोड़ ली थी, जिससे कंपनी को भारी राजस्व नुकसान हो रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध कनेक्शन लंबे समय से चल रहा था और रोजाना हजारों रुपये की गैस चोरी की जा रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि पीएनजी पाइपलाइन से इस तरह छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक है—इससे किसी भी समय बड़ा हादसा, यहां तक कि विस्फोट भी हो सकता था।
पुलिस ने मौके से पाइप, कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैस चोरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी चोरी लंबे समय तक कैसे चलती रही? क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं? पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।
बरेली में गैस चोरी का बड़ा खुलासा: पीएनजी पाइपलाइन काटकर मीटर बायपास, कंपनी कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार


