27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी का फ्लैग मार्च, मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त

Must read

फर्रुखाबाद। सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त फ्लैग मार्च किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति भंग करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
पैदल गश्त के साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। बिना कागजात के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article