27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

केशव मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले सपा को करेंगे दफा

Must read

 

लखनऊ। प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव में सपा को पूरी तरह से सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पूरा संगठन मजबूती के साथ एकजुट है और विपक्ष के आरोपों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वे गलतफहमियों में न रहें और जनता की नब्ज को समझें। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति हमेशा से अराजकता, गुंडागर्दी और विभाजनकारी सोच पर आधारित रही है, जिसे प्रदेश की जनता अब स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि 2017 और 2022 की तरह ही 2027 में भी सपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
डिप्टी सीएम ने ‘फर्जी पीडीए’ की राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब ऐसे नारों और भ्रमित करने वाली रणनीतियों को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सुशासन और विकास है, जबकि विपक्ष केवल सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article