27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

डीसीएम सवारों की दबंगई: मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की दी धमकी

Must read

 

अमृतपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां डीसीएम सवार कुछ लोगों ने मां-बेटे पर लाठी-डंडों, बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम वली पट्टी रानी निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 1 मई 2026 को वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ फर्रुखाबाद से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे बदायूं रोड से गांव की ओर मुड़ते समय सामने से तरबूज से लदी एक तेज रफ्तार डीसीएम आ गई। वाहन से बचने के प्रयास में उनकी स्कूटी फिसल गई, जिससे वे गिर पड़े।
आरोप है कि इस दौरान डीसीएम में बैठे रामकुमार उर्फ करन रघुवीर उर्फ बंगाली, बहोरन व रामपाल सिंह उर्फ मुन्ना सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने फोन कर अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर पीड़ित की पत्नी और पुत्र को लाठी-डंडों, बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर थाना अमृतपुर पहुंचे, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावर प्रवृत्ति के लोग हैं और उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में सोनू शुक्ला व विनय शुक्ला के नाम भी सामने आए हैं।
थाना अमृतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article