29 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

फर्रुखाबाद चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे पर सरकार का फोकस 31 मई तक 90 फीसदी भूमि अधिग्रहण को हुकूमत का हुक्म

Must read

फर्रुखाबाद की यूपी के महाराज नें सुनी सीधी आवाज़
– सीएम योगी ने खुद लिया संज्ञान

शरद कटियार

लखनऊ। लंबे समय से अटकी पड़ी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना अब “टॉप प्रायोरिटी” में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को अपनी प्रथम प्राथमिकता में रखते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक 90 फीसदी भूमि अधिग्रहण हर हाल में पूरा किया जाए। यह फैसला सीधे तौर पर फर्रुखाबाद की जनता की आवाज के संज्ञान के बाद लिया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में इस परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से जमीनी प्रगति की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने दो टूक कहा कि जहां भी मुआवजे, रजिस्ट्री या रेट रिवीजन में अड़चन है, उसे तत्काल दूर किया जाए और किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।

फर्रुखाबाद में पिछले कई महीनों से किसान और स्थानीय लोग एक्सप्रेसवे को लेकर असमंजस में थे। मुआवजे की दर, जमीन का मूल्यांकन और प्रशासनिक देरी को लेकर कई बार नाराजगी सामने आई। ऐसे में मुख्यमंत्री का सीधे संज्ञान लेना इस बात का संकेत है कि अब सरकार किसी भी हाल में इस परियोजना को लटकने नहीं देना चाहती।

जानकारों के मुताबिक, अगर तय समय सीमा में 90% भूमि अधिग्रहण पूरा हो जाता है, तो एक्सप्रेसवे निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। इससे फर्रुखाबाद को न सिर्फ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि व्यापार, निवेश और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article