28 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

बिजनौर: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कहा- हो सके तो मुझे माफ कर देना

Must read

बिजनौर: यूपी के बिजनौर (Bijnor) जिले में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। मृतका मोनिका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है। महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा। अब मैं थक गई हूं और आत्महत्या कर रही हूं, हो सके तो मुझे माफ कर देना।

बिजनौर पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले मोनिका ने अपने मायके में वीडियो कॉल भी की थी। घटना के समय उसकी दो बेटियां पास ही सो रही थीं। मामले में मृतका के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ चैट भी मिली हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। घरवालों को आत्महत्या की कोई वजह समझ में न आई। लोकलाज के डर से घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतका के पति ने शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर दिए है। जिनसे मोनिका के फोन पर लगातार कॉल आती थी। उसने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article